केदारनाथ क्षेत्र में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री मीणा का निधन।

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग) 12 जून 2019 (हि.डिस्कवर)

सपरिवार बद्री केदारनाथ यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री शिब नारायण मीणा का अचानक तबियत बिगड़ जाने से निधन हो गया वे 70 बर्ष के थे।

बद्रीनाथ से लौटकर रूद्रप्रयाग के गुफा मंदिर संगम में कमरा लेने के पश्चात आज प्रात: सात बजे उनकी तबियत बिगड़नी शूरु हो गयी थी। वे मध्य प्रदेश के गूना के निवासी थे।स्व. शिवनारायण मीणा (70) चांचौड़ा विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके हैं।

उनकी मौत का कारण हर्ट अटैक आना बताया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर को गुना जिले में पड़ने वाले उनके गांव चाचौड़ा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।शिवनारायण मीणा दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री थे। उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता था। मीणा मध्य प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मंत्री शिवनारायण मीना के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। कमलनाथ ने कहा कि स्व. मीणा मृदुभाषी-मिलनसार जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने मंत्री रहते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे समाज के विकास के लिए जीवन पर्यन्त समर्पित रहे। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजन को यह आघात सहने की शक्ति दे।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा के निधन का समाचार दु:खद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *