कृषकों की आय वृद्धि के लिए हो नयी टेक्नोलॉजी का विकास- सुबोध उनियाल

देहरादून  17  मई,  2018(हि. डिस्कवर)                                                            
प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा सभाकक्ष में प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। 
बैठक में कृषकों की आय दोगुनी करने पर बल दिया गया। इसके लिए फसल ऋण और बीमा के विस्तार पर बल दिया गया। फसल ऋण और बीमा के विस्तार के लिए समस्त बैंकरों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया।  
इसके अतिरिक्त कृषि सिंचाई को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया गया। कृषि  सिंचाई के लिए सिंचाई, कृषि, उद्यान, जलागम विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने पर बल दिया गया। आधुनिक सिंचाई पद्धति ड्रिप, स्प्रिंकल, के उपयोग पर बल दिया गया। कहा गया पेड़ को सीचने की जरूरत है, मिट्टी को नहीं। कम जल से अधिकतम सिंचाई पर बल दिया गया। 
कृषि सिंचाई योजना एवं फसल बीमा योजना के मूल्यांकन के लिए समस्त सम्बन्धित विभाग एक निश्चित फारमेट पर सूचना देंगे। सम्बन्धित विभाग से इस क्षेत्र में किये गये सफलता की मांग की गई। 
बैठक में सचिव कृषि डी.सेन्थिल पाण्डियन, सचिव(प्रभारी) राजस्व विनोद प्रसाद रतूड़ी, अपर सचिव उद्यान डा0 मेहरवान सिंह बिष्ट, अपर सचिव जलागम धीरेन्द्र सिंह दताल, कृषि निदेशक गौरीशंकर, एम0डी0 स्टेट को-आॅपरेटिव बैंक दीपक कुमार आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *