कमा० चेतन चीता की वीरता को सलाम


भारत माता की रक्षा के लिए 14 फरवरी2016 को कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए सी० आर० पी० एफ़० कमांडेंट चेतन चीता ने अपने शरीर पर 9 गोलियों के प्रहार को झेलते हुए आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया | भारत माता का यह सपूत पिछले २ माह से दिल्ली AIIMS में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था | परन्तु देश का मीडिया सोया रहा | चेतन चीता अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से ठीक होकर कल AIIMS से बाहर आए तो देश को अपने एक जाबांज सैनिक की वीरता की कहानी का पता चला | यदि चेतन चीता रिकवर नहीं करते तो उनका नाम भी शहीदों की सूची में शामिल हो जाता और देश के इस सुपुत्र के अदम्य साहस की कहानी किसी को पता नहीं चलती |

भारतीय सेना सी०आर०पी०एफ़० व बी०एस०एफ़० के जवान अपने खून से रोज नयी वीरता की कहानी गढ़ते हैं | जो शायद देशवासियों तक नहीं पहुँच पाती है | Indian Soldiers are always rocking. हम कमा० चेतन चीता की वीरता को सलाम करते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *