उत्तराखण्ड महोत्सव 2017के आगाज हेतु लखनऊ पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री!

उत्तराखण्ड महोत्सव 2017के आगाज हेतु लखनऊ पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री!
लखनऊ 09 अप्रैल (हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लखनऊ में उत्तराखण्ड महोत्सव 2017 में प्रतिभाग किया। महोत्सव का आयोजन उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री रावत का स्वागत परम्परागत नृत्यों के साथ किया गया। समारोह में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ग्त्रिवेंद्र रावत  कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों से भी मिले। महोत्सव का आयोजन 31 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा, उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  अजय भट्ट भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *