उत्तराखंड के मंत्रिमंडल व विधान सभा अध्यक्ष ने अपने हाथों लाल बत्ती गुल की!

उत्तराखंड के मंत्रिमंडल व विधान सभा अध्यक्ष ने अपने हाथों लाल बत्ती गुल की!
देहरादून 20 अप्रैल (हि. डिस्कवर)
केन्द्र सरकार द्वारा लाल बत्ती देने के नियम को निरस्त करने के कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते उसके अनुपालन में प्रदेश के संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, वित्त, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री प्रकाश पन्त, प्रदेश के सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु-सिंचाई, वर्षा जल संग्रहण, जलागम प्रबन्धन, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, तीर्थाटन, धार्मिक मेले एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस, अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत,  प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश के परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, ग्रामीण तालाब विकास, सीमान्त क्षेत्र विकास, परिक्षेत्र विकास एवं प्रबन्धन, पिछड़ा क्षेत्र विकास मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविन्द पाण्डेय, प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, चारा एवं चारागाह विकास एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रेखा आर्य, प्रदेश के सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत द्वारा अपने वाहनों से तत्काल लाल बत्ती उतार दी गई है।
वहीँ ठीक चार बजे शांय विधान सभा अध्यक्ष ने भी अपनी गाड़ी से स्वयं लाल बत्ती निकाली व कहा कि वे केन्द्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *