उत्तराखंड की बेटी का इंटरनेशनल जलवा…दुनिया बोली…’सलाम दिव्या’ !

उत्तराखंड की बेटी का इंटरनेशनल जलवा…दुनिया बोली…’सलाम दिव्या’ !

हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं, उसे देखकर आपको गर्व होगा कि पहाड़ की बेटी में दम है। वो बेटी कुछ भी कर सकती है। साहस, शौर्य और लगन से तैयार हुई है उत्तराखंड की ये दिव्य शक्ति। जी हां आज इस बेटी को हम शक्ति ही कहेंगे। वो नारी शक्ति, जिसने अपने हौसलों को डगमगाने नहीं दिया। वो नारी शक्ति, जिसने ना जाने कितने ही लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया। वो नारी शक्ति, जो आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश और दुनिया के तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। ये है वो नारी शक्ति। नाम है दिव्या रावत, जो पहचान का मोहताज़ नहीं है। राज्य समीक्षा की टीम पहले भी आपको दिव्या रावत की कहानी बता चुकी है कि किस तरह से उन्होंने संघर्ष किया और आज इस मुकाम पर पहुंच गई हैं। आज हम आपको दिव्या की एक अलग कहानी बताने जा रहे हैं। उत्तराखंड की इस बेटी का जलवा अब राज्य और देश तक नहीं बल्कि विदेशों तक चला गया है।
https://www.facebook.com/divya.rawat.1800
TLC चैनल का नाम तो सुना होगा आपने। अब दिव्या पर ये चैनल करीब आधे घंटे की डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहा है। राज्य समीक्षा ने इस बारे में दिव्या रावत से बात की है । दिव्या का कहना है कि TLC की टीम के साथ उन्होंने ऑयस्टर मशरूम की मसाला रेसिपी की शूटिंग की है। इसके साथ ही दिव्या का कहना है कि उन्होंने उत्तराखंड के ‘च्यूं’ की लाजवाब रेसिपी को दुनिया के सामने आखिरकार शेयर कर दिया है। आपको बता दें कि ऑयस्टर मशरूम को उत्तराखंड में ‘च्यूं’ कहते हैंं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से दिव्या TLC की टीम के साथ गुफ्तगू कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस शो को ऑन एयर होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। क्या आप जानते हैं कि अगली खबर क्या है ? आगे की खबर को और भी ज्यादा रोचक है। जिस पढ़कर आपको पहाड़ की इस बेटी पर और भी ज्यादा गर्व होगा।

उत्तराखंड की बेटी थाईलैंड जा रही है। वो क्या है कि सीखने की ललक अभी खत्म नहीं हुई है। लगातार सीखना है और आगे बढ़ना है। इस बारे में राज्य समीक्षा की टीम ने दिव्या रावत से बात की है। दिव्या का कहना है कि वो नई मशरूम की वैरायटी सीखने के लिए थाईलैंड जा रही हैं। राज्य समीक्षा से बातचीत में दिव्या ने कहा है कि वो घर घर लघु उद्योग बढाने वाले मशरूम के खेती पर फोकस कर रही हैं। ये ऐसा मशरूम होगा जिसकी आप सालभर मौसमी खेती कर सकेंगे। वो भी सिर्फ एक कमरे से आप खेती करके साल भर कमाई करेंगे। वाह…कहा जा सकता है कि उत्तराखंड की बेटी बड़ा कमाल करने जा रही है। जरा सोचिए ऐसी सोच अगर हर पहाड़ी रखे तो आज पहाड़ की बिगड़ती सूरत बदल जाएगी। खुद के साथ आपके अपनों की सूरत भी बदल जाएगी जो आज बेरोजगारी को लेकर पहाड़ों में परेशान हैं। जो आज दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पलायन को मजबूर हैं। कहते हैं न सोच बदलिए, आपका अपना पहाड़ जरुर बदलेगा।
saabhaar- rajya samiksha
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *