उत्तरकाशी राष्ट्रीय राज मार्ग यमुनोत्री पर हादसा! तीन लोगों की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल..!
उत्तरकाशी राष्ट्रीय राज मार्ग यमुनोत्री पर हादसा! तीन लोगों की मौत व तीन गंभीर रूप से घायल..!
बडकोट 24 जून (हि. डिस्कवर) रमेश नौटियाल की कलम से-
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में ओजरी गांव के पास एक टैक्सी थार दुर्घटना ग्रस्त हो ने से 3 व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गयी। जबकि 3 लोग घायल हुए है। पुलिस, राजस्व एवं एसडीआर एफ तथा एम्बुलेंस घटना स्थल पर रैस्क्यु के लिए मौजूद। एक युवती ने उपचार के दौरान तोड़ दम।
स्याना चट्टी के निकट दुर्घटनाग्रस्त वाहन स0 UP 85 AX- 4141 (महिंद्रा थार) है जो समय लगभग 1745 बजे 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।उक्त वाहन यमुनोत्री से बड़कोट की ओर आ रहा था।
दुर्घटना में 2 युवकों (1-दीपक चौधरी उम्र लगभग 28 वर्ष गोवर्धन रोड मथुरा उत्तर प्रदेश,2-
राहुल उम्र लगभग 22 वर्ष गोवर्धन रोड मथुरा) की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक युवती (गौरी शर्मा उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी -सिकंदरा आगरा) की उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में मृत्यु हो गई।
दुर्घटना में निम्नलिखित यात्री घायल हैं-
2-विनय गौतम पुत्र श्री रघुनाथ प्रसाद गौतम हाउस नंबर 4 कृष्णा ओवरसीज गोवर्धन रोड मथुरा उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष
3- पंकज सैनी पुत्र श्री डोरी सैनी उम्र 24 वर्ष पता सैनी नगर सदर बाजार मथुरा।