अभिनेत्री मधुरिमा तुली बोली- एक महिला को कैसे छू सकती है जेंट्स पुलिस।

मुम्बई/देहरादून 29 जून 2018 (हि. डिस्कवर)
उत्तरकाशी की शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तरा पंत बहुगुणा की बहन मॉन्टेनर विजया पन्त तुली की बॉलीवुड अभिनेत्री पुत्री मधुरिमा तुली पन्त ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में अपनी मौसी से हुए व्यवहार पर आश्चर्य ब्यक्त करते हुए कहा कि क्या किसी महिला को जेंट्स पुलिस इस तरह छू सकती है। और ऐसा क्या हो गया था जो मर्दाना पुलिस को उनकी मौसी की बांह पकड़नी पड़ी जबकि महिला पुलिस उस समय मौजूद थी।

मधुरिमा ने  कहा कि सवाल सिर्फ उनकी मौसी का नहीं बल्कि आम देश की महिला का भी होता तो वह यही कहती क्योंकि मानवाधिकारों के संरक्षण में हमें यह अवश्य ध्यान रखना चाहिए कि हम किस गरिमा का अनुपालन कर रहे हैं।
ज्ञात होकि अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने दक्षिण भारत की फिल्मों से हिंदी फिल्मों व कई सीरियल्स में काम किया है और वह वर्तमान में चन्द्रकान्ता नाटक में चन्द्रकान्ता का मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह जानकारी मधुरिमा द्वारा दूरभाष पर बातचीत के दौरान दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *