अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगनाआरुषि निशंक की धूम।

दुबई 12 अप्रैल 2018 (हि. डिस्कवर)
विगत दिनों इंटरनेशनल वुमन एंपावरमेंट प्रोग्राम (I W E P) द्वारा दुबई के मदिनत जुमेरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जिसमें विश्व की हजारों चर्चित महिलाओं भाग लिया।
I W E U की चेयर पर्सन और सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना तथा हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की चेयरपर्सन आरुषी निशंक ने कहा की कई महीनों की अथक मेहनत के पश्चात यह पहला और मजबूत कदम पूरे विश्व में एक संदेश प्रसारित करेगा। सफल व्यापार, परिवार और पुरुष की सफलताओं के साथ चलने वाली महिलाएं आज अपने परिश्रम एवं योग्यता तथा अपने कार्यों के बल पर पूरे विश्व मे नाम कमा रही हैं।

आरुषी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम से विश्व की महिलाएं प्रोत्साहित होंगी और उन्हें ऊर्जा प्राप्त होगी। विशिष्ट छेत्रों में कार्य करने वाली मातृशक्ति अन्यों के लिए भी प्रेरणा की श्रोत बनेंगी।
आई डव्लू ई पी की दुबई चेप्टर की प्रोग्राम डिजाइनर बंदना श्रीवास्तव ने कहा कि यह कार्यक्रम निकट भविष्य में अन्य देशों में भी आयोजित किया जाएगा और प्रति वर्ष महिलाओं को अलग – अलग छेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।

भारतीय कौंसलावास दुबई के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में कांसुलेट जनरल  विपुल ने कहा कि यह कार्यक्रम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ को समर्पित है, जो कि महिला जागरण की दिशा में एक मील का पत्थर भी सावित होगा।
P
कार्यक्रम में भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति मेनका गांधी, उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, कनाडा की राजनीतिज्ञ एवं पहली सिख महिला मेंबर कनाडियन पार्लियामेंट, सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक पद्मश्री मधुर भंडारकर, सुप्रसिद्ध नृत्यांगना और कलाकार सुधा चंद्रन, सऊदी में योगा के लिए सम्मानित पद्म अनूप मारवाड़ी सहितअनेक प्रमुख व्यक्तियों एवम हजारो अंतरराष्ट्रीय महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
पहली बार हजारों महिलाओं ने स्त्री से संबंधित मुद्दों, उनकी कठिनाइयों, समस्याओं,विकास और शशक्तिकरण पर विमर्श किया और पॉलिसी का निर्माण किया। यह पॉलिसी भारत की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती मेनका गांधी जी को सौंपी गई।

श्रीमती गांधी द्वारा महिला जागृति के किये आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आरुषी को साधुवाद दिया गया और उन्हें भारत की ब्रांड अम्बेसडर बताया गया।
कार्यक्रम में दुबई सहित अनेक अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं प्रोग्राम की चेयरपर्सन आरुषि निशंक के कथक नृत्य के बिना अधूरा ही रहता। आरुषी के महिषासुर मर्दिनी एवं अन्य नृत्य की भाव-भंगिमाओं के संयोजन से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
क्यू केपिटल के सीईओ तथा इस प्रोग्राम के संरक्षक एवं प्रमोटर मनोज प्रसाद ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया और आरुषी के इस प्रयास की सराहना की। श्री प्रसाद ने उम्मीद व्यक्त की कि दुबई से शुरू हुआ यह अभियान समूचे विश्व की महिलाओं को एक नया आयाम और नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *